Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया ने अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए शुरू किया इंटरेक्टिव सत्र

नई दिल्ली। कोरोनोवायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान खाली समय का उपयोग करने के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से इंटरेक्टिव सत्र शुरू किया है। सत्र का उद्देश्य उनके ज्ञान में सुधार करना और उन्हें फिटनेस के मामलों पर प्रेरित करना है।

अनुभवी टूर्नामेंट निदेशकों और अंपायर प्रबंधकों की टीम जो व्हाट्सएप समूहों पर इंटरेक्टिव सत्र आयोजित कर रहे हैं, उनमें तकनीकी अधिकारियों के लिए मोगुल मोहम्मद मुनीर, क्लॉडियस डी सेल्स और एच.एस.सोखी शामिल हैं, जबकि अंपायरों के लिए जी.एस.संघ, जावेद शेख और जी. हर्षवर्धन शामिल हैं।

इंटरेक्टिव सत्र छह समूहों में, तीन तकनीकी अधिकारियों के लिए और तीन अंपायरों के लिए किए जा रहे हैं। 100 से अधिक हॉकी इंडिया पंजीकृत अधिकारी सप्ताह में छह दिन इंटरेक्टिव सत्र में भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा, कुल 30 हॉकी इंडिया की सदस्य इकाइयाँ अपने संबंधित क्षेत्रों में तकनीकी अधिकारियों और अंपायरों के लिए संवादात्मक सत्र आयोजित कर रही हैं। इंटरेक्टिव सत्रों में 70 से अधिक व्हाट्सएप समूहों में 1100 से अधिक अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने इसकी पहल की है।

हॉकी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने अहमद के हवाले से कहा कि हॉकी इंडिया ने हॉकी में कार्य करने के मानकों को बेहतर बनाने के लिए एक शानदार प्रक्रिया और संरचना रखी है। अधिकारी किसी भी खेल में खिलाड़ियों की तरह महत्वपूर्ण होते हैं और इंटरेक्टिव सत्र जो आम तौर पर प्रत्येक घरेलू टूर्नामेंट से पहले होते हैं, निश्चित रूप से मदद करते हैं। हम मानते हैं कि इस लॉकडाउन अवधि के दौरान, अधिकारी एफआईएच नियमों और विनियमों के बारे में अपने ज्ञान में सुधार कर सकते हैं।

अंपायर और तकनीकी अधिकारी संबंधित टूर्नामेंट के निदेशकों और अंपायर प्रबंधकों द्वारा तैयार की गई एक विशिष्ट योजना और समय का पालन कर रहे हैं जो संबंधित समूहों के इंटरेक्टिव सत्रों का संचालन और प्रबंधन करते हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close