Home Sliderखबरे

नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना , 70 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई, 27 अप्रैल = अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना ने गुरुवार को दुनिया से अलविदा हो गए । वे 70 साल के थे और कई दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से जारी बयान में बताया गया कि दिवंगत अभिनेता ने 11 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के हवाले से बताया गया कि अंतिम पलों में उनका परिवार खन्ना के साथ था। विनोद खन्ना को बचाने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से उनको बचाया नहीं जा सका। बयान में उनके निधन का कारण गले का कैंसर बताया गया है।

पारिवारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके घर पंहुचेगा और आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार बाणगंगा शमशान गृह में कर दिया जाएगा। विनोद खन्ना के शोकाकुल परिवार में उनकी पत्नी कविता के साथ तीन बेटे हैं। उनकी पहली पत्नी गीतांजलि से राहुल और अक्षय खन्ना तथा दूसरी पत्नी कविता से उनका बेटा साक्षी है।

Vinod-Khanna-2

विगत 31 मार्च को विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद मुंबई शहर के एनएच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने के कुछ दिनों बाद अस्पताल से उनकी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनको बेहद दयनीय अवस्था में देखकर हर कोई सकते में रह गया था। इसके बाद से ही इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि वे ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। अपुष्ट खबरों में कहा गया था कि विनोद खन्ना पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार के भरोसे के बाद भी जब विनोद खन्ना को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात बार-बार टाली जाती रही, तो उनके कैंसर पीड़ित होने की खबर पक्की होती चली गई। इसी बीच एक खबर ये भी आ रही थी कि यहां से डिस्चार्ज होने के बाद विनोद खन्ना को कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका के उस अस्पताल में ले जाया जाएगा, जहां मनीषा कोइराला और क्रिकेटर युवराज सिंह का इलाज हुआ था, मगर ये बातें भी यूँ ही रह गयी |

Related Articles

Back to top button
Close