खबरेस्पोर्ट्स

IPL 2017 : पुणे ने बेन स्टोक्स को 14.50 करोड़ में खरीदा.

Sports नई दिल्ली, 20 फरवरी =  आईपीएल 2017 के लिए खिलाड़ियों की निलामी सोमवार सुबह से बेंगलुरु में चल रही है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.50 करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्‍स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 12 करोड़ रुपये में अपने साथ किया।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। अभी तक जारी नीलामी में वह सबसे महंगे बिके हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान मॉर्गन को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

दिल्ली के ऑलराउंडर खिलाड़ी पवन नेगी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है। नेगी पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा थे। दिल्ली ने उनके लिए आठ करोड़ से ज्यादा कीमत चुकाई थी। दिल्ली डेयरडेविल्स ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को एटकरोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को दो करोड़ रुपये में खरीदा है।

खिलाड़ी जो नहीं बिके हैं-

इशांत शर्मा,नाथन कोल्टर नाइल,दिनेश चांदीमल, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, जॉनी बेयरस्टो,बेन डंक,क्रिस जॉर्डन, इरफान पठान, शॉन एबॉट, एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, फैज फजल, सौरभ तिवारी.

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टोक्स.

 पहली बार आईपीएल में शामिल हुए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ की जबरदस्त कीमत मिली। इसी के साथ स्टोक्स आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा।

वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर इयान मोर्गन को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर ही किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा। इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान के 5 खिलाड़ियों को पूल में शामिल किया गया है। इनमें मो. शहजाद, ऑलराउंडर मो. नबी, असगर स्टेनिकजई, 18 वर्षीय लेग स्पिनर रशीद खान, दवालत जादरान शामिल हैं। यूएई के एकमात्र खिलाड़ी चिराग सूरी भी नीलामी में किस्मत आजमाएंगे। यह दस साल के चक्र की आखिरी नीलामी होगी।

Related Articles

Back to top button
Close