Home Sliderखबरेनई दिल्लीराज्य

केजरीवाल बड़े विज्ञापनों की बजाय हेल्थ वर्करों की तनख्वा का भी सोचें : कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने कस्तूरबा अस्पताल की नर्सों द्वारा वेतन नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल बड़े-बड़े विज्ञापनों की बजाय इन हेल्थ वर्करों की तनख्वा का सोचें। कस्तूरबा अस्पताल उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है।

दिल्ली कांग्रेस ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा शासित नगर निगम में जो हेल्थ वर्कर्स दिन रात अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। उन्हेंं पिछले 3 महीने से तनख्वा नहीं दी गयी है। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल बड़े-बड़े विज्ञापनों की बजाय इन हेल्थ वर्करों की तनख्वा का सोचे, जिससे इनके परिवार पल सके।

वहीं दिल्ली कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि आखिर क्यों दिल्ली की सरकारें इन कोरोना वॉरियर्स के साथ अन्याय कर रही है? हमें नर्सों के साथ खड़ा दिखना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close