Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 215 हुई, 8 लोग तोड़ चुके दम

मुंबई । महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 215 हो गई है। मुंबई में 3, पुणे में 5, नागपुर में 2 और नासिक व कोल्हापुर में एक-एक मरीजों की संख्या है। इसके अलावा राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 7 लोगों की मुंबई में और एक व्यक्ति की बुलढ़ाणा जिलें में मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सरकारी आदेशों का पालन करने और घर में ही रहने की अपील की है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुंबई में इस समय कोरोना पॉजिटिव के 80 मरीजों का इलाज चल रहा है। सांगली जिले में कोरोना से 25 लोग बीमार हैं। पुणे जिले में 38 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी कोरोना पीडि़तों का उपचार किया जा रहा है। रविवार को मीरा रोड इलाके के एक निजी अस्पताल ने बताया था कि उसके यहां कोरोना पॉजिटिव के पांच मामले आए हैं। सभी के नमूने कस्तूरबा अस्पताल में भेजे गए हैं। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को पैनिक न होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना पीडि़त अब ठीक हो रहे हैं। लोग चिंतित न हों।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close