Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रविधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र विस चुनाव : मनसे ने घोषित किए 45 उम्मीदवारों के नाम

मुंबई । राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने अपने 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी की। दूसरी सूची के साथ ही मनसे उम्मीदवारों की संख्या 72 हो गई है। मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। दूसरी सूची में शिवडी विधानसभा सीट से संतोष नलावडे को उम्मीदवारी दी गई है। सूची में पूर्व विधायक बाला नांदगांवकर का नाम शामिल नहीं है।

मुंबा देवी सीट से केशव मुले, घाटकोपर पूर्व- सतीश पवार, अणु शक्तिनगर- विजय रावराणे, अंबरनाथ- सुमेत भंवर, डहाणू- सुनील निभाड, बोईसर-दिनकर वाढान, विलेपार्ले- जुइली शेंडे, डोंबिवली- मंदार हलवे, अंधेरी पश्चिम- किशोर राणे, चांदिवली- सुमित भारस्कर, भिवंडी पश्चिम- नागेश मुकादम, ऐरोली- निलेश बाणखेले, भिंवडी पूर्व- मनोज गुडवी, धुले शहर- प्राची कुलकर्णी, जलगांव शहर- जमील देशपांडे, जलगांव ग्रामीण- मुकुंद रोटे, अमेलनेर- अंकलेश पाटील, जामनेर- विजयानंद कुलकर्णी, अकोट- रविंद्र फाटे, रिसोड- डॉ. विजय कुमार उल्लामाले, कारंजा- डॉ. सुभाष राठोड़, पुसद- अभय गेडाम, नांदेड़ उत्तर- गंगाधर फुगारे, परभणी से सचिन पाटिल की उम्मीदवारी घोषित की गई है।

गंगाखेड से विठ्ठल जवादे, परतुर- प्रकाश सोलंकी, वैजापुर- संतोष जाधव, कोपर-पाचपखाडी- महेश कदम, श्रीवर्धन- संजय गायकवाड, महाड- देवेंद्र गायकवाड, सावंतवाडी- प्रकाश रेडकर, श्रीरामपुर- भाऊसाहेब पगारे, बीड़- वैभव काकडे, औसा- शिवकुमार नगराले, मोहाल- डॉ. हनुमंत भोसले, अक्कलकोट- मधुकर जाधव, मालसिरस- मनीषा करचे, गुहागर- गणेश कदम, उमरेड- मनोज बाव्वनगडे, राजूरा- महालिंग कंठाडे, राधानगरी- युवराज येडूरे, किनवट- विनोद राठोड़, फुलंब्री- डॉ. अमर देशमुख और उमरखेड से रामराव वानखेडे को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close