Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

निसर्ग तूफान प्रभावितों को नुकसान का 75 फीसदी मदद करें सरकार: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। विधानसभा के विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार को निसर्ग तूफान से प्रभावित लोगों को उनके नुकसान का 75 फीसदी आर्थिक मदद तत्काल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए सिर्फ 100 करोड़ रुपये की मदद घोषित की है, जो बहुत कम है।

देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि निसर्ग तूफान की वजह से कोंकण सहित राज्य के अन्य जिलों में भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार को अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। इसके लिए सरकार को निसर्ग तूफान प्रभावितों के लिए पहले से तय मानक के अनुसार मदद नहीं दी जानी चाहिए। यह मानक बहुत ही कम है।

फडणवीस ने कहा कि पिछले वर्ष कोल्हापुर, सांगली आदि जिलों में बाढ़ आई थी। उस समय उन्होंने सरकार की ओर तय मानक से अधिक मदद प्रभावितों को दिया था। इसी तर्ज पर राज्य सरकार को भी सरकारी मानक से अधिक मदद देना आवश्यक है। फडणवीस ने कहा कि निसर्ग तूफान की वजह से छोटे -छोटे धंधे वाले बर्बाद हो गए हैं, इसलिए इन सभी को तत्काल 50 हजार रुपये की मदद आवश्यक है। इस मदद से छोटे-छोटे धंधे वाले फिर से रोजगार कर सकेंगे। इसी तरह जिन लोगों के घर तूफान में गिर गए हैं, उनके घरों के पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है। सरकार को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close