Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

PM मोदी की नीतियों और शाह के संगठनात्मक कौशल की जीत : राजनाथ

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। एमसीडी चुनाव रुझानों के बाद मतगणना जारी है। निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की तरफ अग्रसर है।

इस प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा है कि दिल्ली निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी और समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संगठनात्मक कौशल की जीत है।

सालाना 2.6 करोड़ नवजात को टीका लगाने का हमारा लक्ष्य : जेपी नड्डा

उल्लेखनीय है कि शुरुआती रुझानों में भाजपा तीनों निगमों में बड़े अंतर से आगे चल रही है। खबर लिखे जाने तक 270 नगर निगमों सीटों के रुझानों के अनुसार भाजपा को 181 , आम आदमी पार्टी को 46, कांग्रेस को 31 और निर्दलीय 12 सीटों पर आगे चल रही है।
मतों की गिनती के लिए कुल 35 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दक्षिणी एमसीडी के लिए 13, उत्तरी एमसीडी के लिए 16 और पूर्वी एमसीडी के लिए 6 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close