Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

PM मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में प्रधान मंत्री ने कहा है कि ‘बुद्ध पूर्णिमा की सभी को बधाई। आज हम गौतम बुद्ध के अनुकरणीय आदर्शों को याद करते हैं। उनके महान विचारों को पीढ़ियों तक मार्गदर्शित करना जारी रहेगा।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान को लगा झटका , अंर्तराष्ट्रीय अदालत ने कुलभूषण की फांसी पर लगाई रोक

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा कि गौतम बुद्ध हमें सौहार्दपूर्ण, न्यायपूर्ण और करुणामय समाज की ओर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।’

राजनाथ, रिजिजू और सिन्हा ने भी दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू और भाजपा सांसद आरके सिन्हा ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राजनाथ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर जारी संदेश में कहा, ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं, महात्मा बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।’

किरन रिजिजू ने भी ट्विटर पर जारी संदेश में कहा, ‘यदि आप सच में अपने आप से प्यार करते हैं तो आप किसी को कभी दुखी नहीं करोगे, बुद्ध पूर्णिमा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’

उल्लेखनीय है कि वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। यह बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। इसे वर्ष के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा इस लिहाज से भी विशेष तिथि है क्योंकि इसी दिन बुद्ध के जीवन की तीन अहम बातें हुई थीं। बुद्ध का जन्म, बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति, बुद्ध का महानिर्वाण।

क्योंकि विश्वभर में करोड़ों लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। बता दें कि ऐसे कहा जाता है कि बुद्ध विष्णु भगवान के नौवें अवतार हैं। बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार हिंदुओं के लिए पवित्र माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close