खबरेविदेश

ब्रिटेन में 50 साल में उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी

आईवीएफ क्लीनिक का ले रहीं सहारा

लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन में 50 साल की उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे शादी और परिवार के बारे में महिलाओं की बदलती सोच का पता चलता। महिलाएं अब अपने करियर में एक मुकाम तक पहुंचने के बाद ही शादी और परिवार की ओर ध्यान देना चाहती हैं। एक अध्ययन में कहा गया है कि पिछले 15 साल में 50 साल से अधिक उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या में 300 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह आंकड़े ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टक्सि ने जारी किए हैं। इसमें इंग्लैंड और वेल्स की महिलाओं के आंकड़ों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। इन आंकड़ों की मानें तो 55 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के गर्भवती होने की संख्या में 10 गुना इजाफा हुआ है। ज्यादातर महिलाएं गर्भवती होने के लिए किसी अन्य देश की आईवीएफ क्लीनिक की मदद लेती हैं।

वहीं कुछ फर्टिलिटी विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी आईवीएफ क्लीनिक बिना सोचे-समझे अधिक उम्र की महिलाओं को गर्भवती होने में मदद कर रहे हैं। अधिक उम्र में गर्भ धारण करने वाली महिलाओं में बच्चों के पालन–-पोषण की मानसिक और शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में उनकी सेहत के लिए यह ठीक नहीं होता है। रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सेट्रीशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट की प्रवक्ता ने कहा कि अधिक उम्र की महिलाओं का गर्भधारण करना पेचीदा होता है। इसमें अधिक संसाधन लगते हैं और परिणाम घातक हो सकते हैं। ब्रिटेन में एनएचएस के नियमों के मुताबिक 42 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता है क्योंकि इनमें सफल होने की संभावना अधिक नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button
Close