खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

PNB घोटाला : पंजाब नेशनल बैंक के तीन अधिकारी गिरफ्तार

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। सीबीआई ने शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले में शामिल बैंक के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें एक अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी बैंक का पूर्व उप व्यवस्थापक था। इसके अलावा एसडब्ल्यूओ मनोज खरात और हेमंत भट्ट को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं अधिकारियों की मिलीभगत से नीरव मोदी ने 11 हजार 357 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

बताया जा रहा है कि डायमंड व्यापारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व उप व्यवस्थापक गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को 11 हजार 357 करोड़ रुपये का चूना लगाया और विदेश भाग गया। उप व्यवस्थापक गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायर होने और उसकी जगह नए अधिकारी के आने के बाद ही इस घोटाले का खुलासा हुआ। शेट्टी का साथ बैंक के दो वर्तमान अधिकारी एसडब्ल्यूओ मनोज खरात और हेमंत भट्ट भी दे रहे थे। घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद जहां ईडी व सीबीआई नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकशी के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। वहीं, शनिवार को सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व उप व्यवस्थापक गोकुलनाथ शेट्टी और एसडब्ल्यूओ मनोज खरात और हेमंत भट्ट को घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। 

बैंक का पूर्व उप व्यवस्थापक गोकुलनाथ शेट्टी स्विफ्ट मैसेजिंग यंत्र का दुरुप्रयोग करते हुए डायमंड व्यापारी नीरव मोदी की मदद कर्ज दिलवाने में कर रहा था, क्योंकि एलओयू द्वारा विदेश से लेनदेन का कार्य होता है। इसी आधार पर भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं ने फॉरेक्स क्रेडिट दिया हुआ था। इसी के साथ बैंक के 18 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close