VIDEO : विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोईं अनुष्का, देखें कैसे संभाला विराट ने ……..

मुंबई : आज विराट और अनुष्का की शादी की खबरें भारतीय मीडिया में छाई हुई हैं। आखिरकार दोनों ने शादी कर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच अनुष्का की विदाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो थोड़ी इमोशनल नजर आ रही हैं। अनुष्का विदाई की रस्म में फूलों को पीछे की तरफ फेंक रही हैं। वहीं उनके दोस्त रोने की एक्टिंग कर रहे हैं।
Here's a video of Anushka's vidaai ? #VirushkaWEDDING pic.twitter.com/IUWf2v55Y1
— Virushka FC (@VirushkaWorld) December 12, 2017

इसके बाद अनुष्का हंस कर पीछे मुड़कर देखती हैं और विराट उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे ले जा रहे हैं।
21 दिसंबर को दिल्ली में होगा रिसेप्शन

विराट-अनुष्का की शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। जिसमें उनके परिवार वाले और रिश्तेदार शामिल होंगे। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

जनवरी में करेंगे कोर्ट मैरिज
वही जनवरी में विराट-अनुष्का के कोर्ट मैरिज करने की भी खबरें हैं। खबरों के मुताबिक दोनों मुंबई में 4 जनवरी के दिन कोर्ट मैरिज करेंगे।









