खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कोपर्डी दुष्कर्म : वकील को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

मुंबई, 22 नवम्बर : अहमदनगर के कोपर्डी दुष्कर्म व हत्या मामले में दोषी करार दिए गए तीन आरोपियों में से एक नितिन भैलुमे के वकील प्रकाश आहेर को मंगलवार रात किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर आहेर ने बुधवार को संगमनेर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

तीनो आरोपी
तीनो आरोपी

इस मामले के तीनों आरोपियों ने अलग-अलग वकील किया है। भैलुमे के वकील आहेर ने अपने मुवक्किल को कोर्ट से कम से कम सजा देने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर आहेर को धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने वकील आहेर से मंगलवार रात करीब 10.30 बजे कहा कि बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करें, नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। 

सातारा के उंब्रज में लुटेरों का आतंक, एक की मौत

इसी बीच अहमदनगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बुधवार को तीनों दोषियों की सजा पर फैसले की सुनवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक फैसला नहीं आया था। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close