उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गोरखपुर में फहराया जायेगा 250 फिट ऊंचा तिरंगा, 15 किलोमीटर दूर से दिखेगा

गोरखपुर, 28 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की कवायद शुरू हो गयी है। शास्त्री चौक, पैड़लेगंज चौराहा तथा रामगढ़ताल जेट्टी के पास स्थान चयन का काम जारी हो चुका है। 

पूर्व में अखिलेश सरकार द्वारा लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराकर बनाया गया प्रदेश का रिकार्ड अब टूटने वाला है। अब इससे ऊंचा तिरंगा गोरखपुर में फहराने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार यहां 250 फुट ऊंचा तिरंगा फहराकर रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है।

फरीदाबाद की कर लेगा बराबरी

साफ मौसम में 15 किलोमीटर दूर से दिखने वाले तिरंगे के स्थापित होने के बाद इस मामले में गोरखपुर देश का सातवां स्थान अर्जित कर लेगा। हालांकि तब भी यह अटारी बार्डर(360 फीट), कोल्हापुर (303 फीट), रांची (293 फीट), हैदराबाद (291 फीट), रायपुर (269 फीट) से पीछे रहेगा। तिरंगा स्थापित होने के बाद मुख्यमंत्री का यह शहर फरीदाबाद (250 फीट) की बराबरी कर लेगा।

पांच स्थान नीचे खिसक जाएगा लखनऊ

गोरखपुर में 250 फीट तिरंगा स्थापित होने के बाद लखनऊ पांच स्थान नीचे खिसक जाएगा। लखनऊ के ऊपर पुणे (237 फीट), भोपाल (235 फीट), एनएमएमसी नवी मुंबई (222 फीट), कटक (215 फीट) और नई दिल्ली (207 फीट) से निचले स्थान पर आ जायेगा। बात दें कि लखनऊ स्थित तिरंगे की ऊंचाई 207 फीट है।

इन स्थलों पर स्थापित हो सकता है तिरंगा

पूर्वांचल में भारतीयता और राष्ट्रवाद को धार देने जुटी योगी सरकार के मातहतों ने इसका प्रयास शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी राजीव रौतेला की अगुवाई वाली टीम ने शहर के तीन स्थलों का निरीक्षण भी कर लिया है। इनमे शास्त्री चौक, पैड़लेगंज चौराहा तथा रामगढ़ताल जेट्टी के पास का स्थल शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Close