खबरे

जब लाहौर में रेखा के साथ नाचे थे विनोद खन्ना

मुंबई, 01 मई = सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिवंगत विनोद खन्ना के साथ रेखा और कई सितारे लाहौर में नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि ये वीडियो सन 1989 का है, जब पाकिस्तान के क्रिकेट सितारे इमरान खान ने अपनी मां शौकत की याद में वहां एक चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना की थी।

Vinod-Khanna-2

इमरान के बुलावे पर उस वक्त बॉलीवुड के कई सितारे उनके इस अस्पताल की मदद के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे, जिनमें से विनोद खन्ना भी थे और उनके साथ रेखा भी थीं। दोनों के सम्मान में इमरान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक चैरिेटेबल डिनर का आयोजित किया था, जिसमें पाक की कई हस्तियां शामिल थीं।

विनोद खन्ना के लिए 3 मई को प्रार्थना सभा का आयोजन

इस डिनर आयोजन में विनोद खन्ना के साथ रेखा ने भी डांस किया था और खुद इमरान खान भी नाचे थे। कराची में इसी तरह के इमरान खान द्वारा आयोजित चैरिटी शो में आमिर खान भी पहुंचे थे। विनोद खन्ना पाकिस्तान में जन्मे थे। 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर में उनका जन्म हुआ था। पेशावर में विनोद खन्ना की याद में स्मारक बनाने की खबर भी सुनने को मिली है।

Related Articles

Back to top button
Close