खबरेविदेश

जापान में बड़े हादसे का शिकार होने से बची बुलेट ट्रेन , एक हजार यात्री……

टोक्यो, 14 दिसंबर : दुनिया की सबसे सुरक्षित ट्रेनों में शुमार जापान की बुलेट ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। एक ट्रेन में दरार आने के चलते वह पटरी से उतर सकती थी। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

परिवहन अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण जापान के एक स्टेशन से सोमवार को जब एक बुलेट ट्रेन रवाना हुई तो चालक दल के सदस्यों ने जलने की बदबू आने और अजीब तरह की आवाज सुनाई देने की शिकायत की। इसके बाद ट्रेन मध्य जापान के नागोया स्टेशन पर रोक दी गई। जांच में चेसिस में दरार के साथ तेल रिसाव पाया गया। 

परिवहन विभाग ने कहा कि अगर ट्रेन लगातार चलती रहती तो वह पटरी से उतर सकती थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन में करीब एक हजार यात्री मौजूद थे। इन सभी को दूसरी ट्रेन से आगे की यात्रा पर रवाना किया गया। 

विदित हो कि साल 2001 में सुरक्षा बोर्ड की स्थापना के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जापान में इससे पहले भूकंप के चलते बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी थी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close