खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कांग्रेसी कार्यकर्ता ने ही फेका था अशोक चव्हाण पर स्याही .

Maharashtra. मुंबई, 13 फरवरी= नागपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर भरी सभा में स्याही फेंकने वाला कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है और इस मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस इन चारों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

coouhanमिली जानकारी के अनुसार राज्य में हो रहे महानगरपालिका व जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की सभा नागपुर में आयोजित की गई थी। शनिवार को देर रात जब अशोक चव्हाण मंच पर भाषण दे रहे थे , उसी समय ललित बघेल नामक कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने तीन साथियों सहित मंच पर चढ़ गया और अशोक चव्हाण पर स्याही फेंक दी तथा कांग्रेस विरोधी नारे भी लगाए।

इस घटना में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इन चारों की जमकर पिटाई की थी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल ललित बघेल को इलाज के लिए अस्पताल में भरती करवाया था और अन्य तीनों को छोड़ दिया था। लेकिन इस मामले को लेकर जोरदार बयानबाजी होने के बाद स्थानीय पुलिस ने ललित बघेल सहित चारों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में अशोक चव्हाण सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने स्याही फेंकने की घटना को भाजपा व संघ परिवार से जोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस के अनुसार ललित बघेल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और अंतरंग विरोध की वजह से उसने अशोक चव्हाण पर स्याही फेंकी थी।

Related Articles

Back to top button
Close