खबरेपश्चिम बंगालराज्य

दार्जिलिंग: पीडब्ल्यूडी बंग्लो में आगजनी, कोई हताहत नहीं

दार्जिलिंग, 17 जून = दार्जिलिंग में अलग गोर्खालैंड राज्य की मांग में गोजमुमो द्वारा जारी आंदोलन के बीच शुक्रवार देर रात जिले के विजनबाड़ी स्थित पीडब्ल्यूडी बंग्लो में आग लगा दी गई। इस घटना में दमकल के दो इंजन भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बंग्लो में रखे अधिकांश सामान जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जोरदार तलाशी शुरू कर दी है। दूसरी ओर शुक्रवार रात ही गोजमुमो नेता विनय तामांग के घर में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

विनय तामांग ने कहा कि रात के अंधेरे में पुलिस गोजमुमो समर्थकों के घरों में घुसकर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होेंने पुलिस के साथ तृणमूल कांग्रेस नेताओं के मौजूद होने की बात करते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि गोर्खालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मीडिया सलाहकार एवं विक्रम राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे विक्रम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने लेबोंग में अपने पार्टी कार्यकर्ता देवराज गुरुंग के घर में पेट्रोल बंम फेंके जाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Close