Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भूस्खलन के चलते दूसरे दिन भी रुकी अमरनाथ यात्रा

जम्मू, 05 जुलाई (हि.स.)। कश्मीर घाटी में बारिश व भूस्खलन के चलते गुरूवार को दूसरे दिन भी श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। बारिश व भूस्खलन के चलते पहलगाम व बालटाल के पैदल मार्ग में फिसलन हो गई है| इस कारण प्रशासन ने ऐहतियातन अगले आदेश तक श्रद्धालुओं को अपने-अपने स्थान पर ही रुके रहने की अपील की है। जैसे ही मौसम साफ होगा यात्रा शुरू कर दी जाएगी। इसी बीच बुधवार को प्रशासन द्वारा दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा तक यात्रा सुचारू रखने के लिए हेलिकाप्टर सेवा चलाई गई।

इसी बीच गुरूवार को खराब मौसम के चलते जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से श्रद्धालुओं के किसी भी जत्थे को रवाना नहीं किया गया है।
बताते चलें कि 3 जुलाई को बालटाल में भूस्खलन के चलते तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गए थे। 60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि 4 घायल हो गए हैं। अभी तक पांच बार खराब मौसम के चलते यात्रा स्थगित हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button
Close