Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे धोनी व अन्य खिलाडी.

National.नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। झारखंड टीम विजय हजारे ट्रोफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली आई हुई है। यह मुकाबला बंगाल के खिलाफ शुक्रवार को पालम मैदान में खेला जाना था। आग लगने के कारण अब मुकाबला शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

दिल्ली के द्वारका इलाके के एक होटल में आग लग गई थी। इस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखण्ड की राज्य क्रिकेट टीम ठहरी थी। टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन इस दौरान खिलाड़ियों की किट जल गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर पता चली। यह होटल द्वारका के सेक्टर 10 इलाके में स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।

रणजी ट्रोफी में झारखंड टीम के अनधिकारिक मेंटॉर होने के साथ-साथ धोनी विजय हजारे ट्रोफी में टीम के सदस्य भी हैं। अभी तक उन्होंने सभी छह मैचों में टीम की कप्तानी की है। धोनी के टूर्नामेंट में खेलने से झारखंड के मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close