खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नगरसेवक की हत्या के लिए एक करोड की सुपारी देनेवाला भाजपा नगरसेवक गिरफ्तार

मुंबई, 19 जनवरी :  अपने सहयोगी नगरसेवक की हत्या के लिए तकरीबन एक करोड रुपए की सुपारी देने के मामले में डोंबिवली के भाजपा नगरसेवक महेश पाटिल को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महेश पाटिल भाजपा के डोंबिवली के एक अपराधी बैकग्राउंड से आनेवाले नगरसेवक हैं, इसके अलावा भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष का पद भी उनके पास है।

कुछ दिनों पहले भिवंडी-वाडा रोड पर लूट के मामले में पुलिस ने कुछ लूटेरों को पकडा था। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार पाए गए थे। जांच के दौरान लूटेरों ने यह बात पुलिस को बताई कि डोंबिवली के भाजपा के नगरसेवक महेश पाटिल ने कल्याण के भाजपा के नामांकित नगरसेवक कुणाल पाटिल की हत्या के लिए १ करोड़ रुपए की सुपारी दी हैं.

यह भी पढ़े : दहानू नगर परिषद् के सीओ को 95 हजार का रिश्वत लेते हुए ACB ने किया गिरफ्तार

इस मामले में महेश पाटिल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। पर तकरीबन 1 माह से महेश पाटिल फ रार थे। इस दौरान उच्च न्यायालय ने महेश पाटिल की गिरफ्तारी से पहले जमानत के आवेदन को नकार दिया। इसके बाद शुक्रवार को महेश पाटिल ने अपने दो साथियों के साथ कल्याण न्यायालय में हाजिर हुए और वहां पर ठाणे हफ्ता विरोधी दल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close