खबरेमहाराष्ट्रराज्य

पालघर : घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़…….

मुंबई, 14 दिसंबर, : पालघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पश्चिम स्थित चार रास्ता इलाके में एक युवक अपनी परिचित महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस धारा 354ड के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम के चार रास्ता स्थित जुलेखा अपार्टमेंट निवासी 33 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। उसी दौरान उनका परिचित उस्मान शेख़ नामक युवक उसके घर में घुसा और उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की है। 

इसी तरह के एक मामले में विरार के अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बोलींज नाके पर एक शख्स ने बीच सड़क पर महिला से छेड़छाड़ की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस धारा 354 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बोलींज स्थित एच एम पार्क सोसायटी निवासी 43 वर्षीय महिला सुबह बोलींज नाके पर सब्जी लेने गई थी।

पालघर : पत्नी के वियोग में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इसी दौरान भंडालआली निवासी रामचन्द्र ठाकुर ने महिला से बीच सड़क पर छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने अर्नाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close