खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : जाने आखिर क्यों , मां ने बेटे की हत्या के लिए दी थी 50 हजार की सुपारी

मुंबई, 19 सितम्बर : पालघर जिले की वसई तहसील के वालिव पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की पानी से भरे खदान में लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए अज्ञात शव की पहचान के साथ ही हत्या की साजिश रचने वाली मां व हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी की मां द्वारा 50 हजार रुपये की सुपारी दी गयी थी। 

वसई पूर्व के अंतर्गत गोखिवरे, जानकीपाडा में स्थित खदान के बरसाती पानी में एक युवक का शव पुलिस को मिला था। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास थी। युवक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में रामचरण और बाएं हाथ पर अंग्रेजी में रजनी नाम का टैटू बना हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की छानबीन के लिए पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ सिंगे, अपर पुलिस अधीक्षक राज तिलक रोशन, वसई उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल आकड़े, वालिव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय हजारे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धायरकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

इसी क्रम में भायंदर की रहने वाली रजनी रामदास द्विवेदी नामक महिला को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की तो रजनी ने बताया कि रामचरण 15 दिनों से काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था| वह अक्सर काम के चलते बाहर जाते रहता था| इसलिए उसके लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में नहीं दर्ज कराई गई थी।

पालघर जिला : महिला ने कोयता लेकर अधिकारियों को दौड़ाया , जाना बचाकर भागे अधिकारी !

भायंदर पुलिस थाने में रजनी द्विवेदी ने मृत बेटे के फोटो को देखकर उसे पहचानने से इनकार कर दिया। मृतक के हाथ पर बने टैटू, शरीर के कपड़े जूते आदि की पहचान और अपने बेटे की पहचान से इनकार करने पर पुलिस को रजनी पर शक हुआ। इसी क्रम में रजनी के पहले पति से जन्मे बड़े बेटे सीताराम अशोक कुमार द्विवेदी को मामले को छानबीन के लिए पुलिस थाने लाया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के बाद सीताराम ने अपनी मां रजनी और अपने दो मित्रों के सहयोग से रामदास की हत्या करने की बात को कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक रामदास की हत्या महिला से अवैध शारीरिक संबंध होने के कारण की गई है। गत दो वर्ष पूर्व रामदास गांव से अपनी सौतेली मां को मुंबई लाया था। इसी बीच गांव से आई एक महिला रिश्तेदार के साथ उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब मृतक की मां ने अपने लड़के के उक्त कृत्य का विरोध किया तो वह अपनी मां से मारपीट करने लगा। मारपीट को लेकर रजनी के मन में गुस्सा भड़का और उसने अपने बड़े बेटे सीताराम द्विवेदी और उसके साथी राकेश राम अवतार यादव तथा केशव मीनू मिस्त्री (21) से बेटे रामचरण को घुमाने के बहाने हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दे दी। 

पुलिस ने सीताराम अशोक कुमार द्विवेदी, राकेश रामअवतार यादव, केशव मीनू मिस्त्री और रजनी रामदास द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को 23 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close