Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बंदूक की नोक पर मंडप से दुल्हे का अपहरण कर फरार हुई प्रेमिका, हैरान रह गई दुल्हन.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सोमवार रात एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमिका ने दबंगई दिखाते हुए अपने बेवफा प्रेमी को जयमाल के बाद बंदूककी नोक पर दुल्हे का अपहरण करके फरार हो गई. दुल्हन और दुल्हा पक्षा के सभी लोग हैरान भरी नजर से बस देखते ही रह गए।

बताया जा रहा है कि हमीरपुर मौदहा कोतवाली के भवानी गांव में आम शादियों की तरह सोमवार रात एक बरात आई। दुल्हा और दुल्हन दोनों ही पक्ष के सभी लोग हंसी-खुशी शादी का जश्न मना रहे थे। जयमाल का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। इसके बाद शादी दूसरी रस्मों की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक 3 लोगों के साथ स्कॉर्पियों में सवार होकर दूल्हे की प्रेमिका आई और भरे मंडप से अपने बेवफा प्रेमी अशोक यादव को बंदूक के बल पर अगवा कर ले गई। फिर क्या था देखते ही देखते पूरे शादी सामरोह में हड़कंप मच गया। जो लोग अभी तक शादी का जश्न मना रहे थे, वे सब सदमे में डूब गए।

निराश होकर खाली हाथ लौटी बारात .
दुल्हे का अपहरण होने के बाद मचे अफरा-तफरी के बीच बारात भी निराश होकर वापस लौट गई। इस घटना के बाद अगर सबसे ज्यादा कोई बेबस नजर आया तो वह था दुल्हन पक्ष . घटना के बाद दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए बस देखती ही रह गई।

हॉस्पिटल में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बताया जाता है कि दूल्हा और उसकी प्रेमिका बांदा के एक निजी हॉस्पिटल में एक साथ कई साल से काम करते हैं। और वहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी मगर जब प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़कर शादी करने की ठानी तो प्रेमिका अपनी दबंगई दिखाते हुए उसे उसकी शादी के मंडप से ही उठा लाई।

प्रेमिका की साहस की पूरे देश में हो रही है चर्चा .

जिस तरह दबंगई दिखाते हुए दबंग अंदाज में प्रेमिका ने सरेआम दुल्हे का अपहरण किया दबंग प्रेमिका के साहस ने इस खबर को पुरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए दूल्हें के भाई सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

यह भी पढ़े : अब रोजगार के लिये डूडा से मिलेगा कर्ज

Related Articles

Back to top button
Close