Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

देश भर में ‘विजय उत्सव’ मनाएगी भाजपा

National. नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भारी जीत से उत्साहित भाजपा अब इसे उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के बाकी चरणों में भुनाने की तैयारी में है। पार्टी ने तय किया है कि वह देश के सभी जिला कार्यालयों में 25 फरवरी को ‘विजय उत्सव’ मनाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि अमित शाह ने नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य ईकाई के अध्यक्ष रावसाहब पाटील दानवे को फोन कर बधाई दी है। भाजपा अब इस भारी जीत का फायदा उत्तर प्रदेश के चुनाव में उठाना चाहती है, जहां अभी तीन चरण के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में अभी पांचवें से लेकर सातवें चरण के चुनाव बाकी है, जिनमें मध्य यूपी के कुछ जिलों के अलावा मुख्यत: पूर्वांचल में मतदान होने हैं।

ये भी  पढ़े : यूपी, मणिपुर के चार उम्मीदवारों को चुनाव आयोग की फटकार , 25 फऱवरी तक मांगी रिपोर्ट.

बताते चलें कि, देश की सबसे अमीर बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है, जबकि शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं कांग्रेस को करारा झटका लगा है। हालांकि इस चुनाव में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका है। शिवसेना 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, 82 सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया है। नोटबंदी के बाद बीएमसी सहित महाराष्ट्र की 10 महानगरपालिका और 25 जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है।

कुछ इस तरह के परिणाम ओडिशा के भी नगर निगम चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में आए हैं। भाजपा 450 सीटों में से 306 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। इससे पहले 2012 में सिर्फ़ 36 सीटों पर ही जीत मिली थी।

Related Articles

Back to top button
Close