खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बजरंग दल और पुलिस की संयुक्त कार्यवाई, गौमांस से भरा टैम्पो जप्त, दो आरोपी सहित सैकड़ों किलो मांस बरामद.

वसई(आर एन सिंह),24 दिसम्बर :  मुंबई से सटे पालघर जिला के वसई तहसील में स्तिथ नवघर माणिकपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत गौमांस से भरी टैम्पो को पुलिस ने जप्त किया है| बजरंग दल और पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी सहित सैकड़ों किलो मांस बरामद किया है। पुलिस ने गोमांस तस्करों पर महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 1976 कलम  3,4, क 9 , 11और पशुक्रूरता 1960 के तहत मामला दर्ज किया है| मामले की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन फलफूले कर रहे है।

KBN10 NEWS ,IMG-20171223-WA0271
पुलिस द्वारा जप्त किया गया गौ मॉस …

प्राप्त जानकारी अनुसार नालासोपारा पूर्व के राजेश दीनानाथ पाल बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता हैं| पाल को एक गुप्त सूचना मिली की अवैध रूप से कत्ल कर गौमौस बेचने के लिए टैम्पों से वसई पश्चिम में आने वाले है। उक्त सूचना को कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता और क्षेत्र की पुलिस के सहयोग से उक्त स्थान पर नाकाबंदी की गयी। तड़के 5:30 बजे के आसपास वसई पश्चिम अंतर्गत स्थित माणिकपुर पेट्रोलपंप नाका से संदिग्ध अवस्था में आ रहे टैम्पो क्रमांक MH- 04- D D -4451 को रोका गया। टैम्पो की जाँच करने पर उसमें 350 से 400 किलो के आसपास गौमांस जप्त किया गया।

KBN10 NEWS ,IMG-20171223-WA0270

इस कार्यवाई के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल सोनी,शिवकुमार पांडे,रतन दास वैष्णव,नीलेश खोखानी ,स्वप्निल शाह और माणिकपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर उपस्थित थी।पुलिस द्वारा आरोपी  नूर कुरेशी और निशार कुरेशी को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस अवैध रूप से चलाये जा रहे गौ कत्ल की छानबीन करने में जुट गयी है। 

आगे पढ़े : पालघर : मंत्री सावरा ने किया “कोंकण सरस विक्री व प्रदर्शनी का शुभारम्भ .

Related Articles

Back to top button
Close