उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां पूरी, सज गए देवी मंदिर

Uttar Pradesh.बहराइच, 28 मार्च (हि.स.)। नवरात्र पर्व बुधवार से शुरू हो रहा है। तैयारियां पूरी हो गईं हैं। देवी मंदिर सज गए हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर बधाइयां बज रही हैं। बुधवार को भोर से ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना का क्रम शुरू होगा।

बासंतिक नवरात्र के लिए देवी मंदिरों में साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य लगभग पूरा हो गया। कहीं तोरणद्वारों तो कहीं विद्युत झालरों से मंदिरों को सजाया गया है। शहर के मध्य स्थित सिद्धनाथ मंदिर, संहारिणी माता मंदिर, काली माता मंदिर, रामजानकी मंदिर की साजसज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र है। सरयूतट पर स्थित मरी माता मंदिर में भी नवरात्र महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

सिद्धनाथ मंदिर के महंत रवि गिरि ने बताया कि बुधवार को भोर होते ही मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। यह सिलसिला नौ दिनों तक चलेगा। संहारिणी माता मंदिर व मरी माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेटिंग लगाई गई है। मंदिरों के मुख्य द्वार पर बधाइयां बज रही हैं। पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी हुई हैं। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के उपासना के लिए मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।

ये भी पढ़े : CM आवास नेम प्लेट पर , लिखा गया योगी आदित्यनाथ

मंदिरों पर रहेगी पुलिस व्यवस्था

अपर पुलिस दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र पर्व के मद्देनजर मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। एक उपनिरीक्षण और चार सिपाहियों की ड्यूटी प्रत्येक मंदिर पर लगाई गई है। इसके अलावा शहर में मुख्य मार्गों पर स्थित मंदिरों पर यातायात पुलिस के सिपाहियों को भी तैनात किया गया है। जिसके कि मंदिरों में भीड़ बढ़ने पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे।

Related Articles

Back to top button
Close