खबरेबिहारराज्य

बिहार कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष ने चलाया रिक्शा, बैठे थे प्रभारी सचिव

पटना/न्यूज़ डेस्क
भाजपा के चार साल पूरे होने पर जहां पार्टी जश्न मना रही है वहीं शनिवार को कांग्रेस ने इसके विरोध में विश्वासघात दिवस मनाया है और कांग्रेसी नेता रिक्शा चलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।…

पटना। केंद्र में बीजेपी की सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर जहां एक ओर भाजपा जश्न मना रही है। वहीं, कांग्रेस पूरे देश में इसे विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में शनिवार को बिहार कांग्रेस के नेताओं ने रिक्शा की सवारी की और पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

शनिवार की सुबह 10:05 बजे एआईसीसी के नव नियुक्त सचिव और बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर और राजेश लिलोठिया दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों नेताओं की आगवानी के लिए बिहार कांग्रेस के नेता मौजूद थे। वीरेंद्र और राजेश को एयरपोर्ट से रिसीव कर पार्टी ऑफिस सदाकत आश्रम ले जाना था।

कांग्रेस नेता शारिफ अहमद रंगरेज ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए रिक्शा की सवारी का इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट पर 25 रिक्शे पर कांग्रेस के नेता सवार हुए।
वीरेंद्र सिंह और राजेश लिलोठिया जिस रिक्शे पर सवार हुए उसे बिहार कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने चलाया। अन्य रिक्शों को कार्यकर्ता खींचते हुए चिड़ियाघर के गेट नं. एक तक ले लगे। इसके बाद कार से सभी नेता पार्टी ऑफिस गए।

Related Articles

Back to top button
Close