Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र : फडणवीस सरकार के पार्ट 2 मंत्रिमंडल विस्तार का निकला मुहूर्त , कांग्रेस को जय महाराष्ट्र कहने वाले विखे पाटिल समेत 13 नए मंत्रीयो ली शपथ

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के आखिरी, पार्ट 2 ,विस्तार का मुहूर्त निकल ही गया जिसके बाद  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया। जिसमे 13 नए मंत्री बनाए गए हैं, इनमें से 8 ने कैबिनेट और 5 ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वही कांग्रेस को जय महाराष्ट्र कहने वाले शिर्डी के विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल और एनसीपी को छोड़कर शिवसेना में सामिल हुए जयदत्त क्षीरसागर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जो इस प्रकार है …

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कोटे से 10, शिवसेना से 2 और आरपीआई से एक मंत्री शामिल

फडणवीस सरकार के नए कैबिनेट मंत्री ………..

1.राधाकृष्ण विखे पाटिल- पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ी, पहले विपक्ष केनेता थे
2. जयदत्त क्षीरसागर- राकांपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे 
3. आशीष शेलर- बांद्रा पश्चिम से भाजपा विधायक
4. संजय श्रीराम कुटे- जलगांव (जमोड) से भाजपा विधायक
5. सुरेश खाडे- मिराज से भाजपा विधायक 
6. अनिल बोंडे- मोर्शी से भाजपा विधायक 
7. अशोक रामजी उइके- रालेगांव से भाजपा विधायक
8. तानाजी सावंत- राकांपा छोड़कर शिवसेना में आए

राज्यमंत्री………

9. योगेश सागर- चरकोप से भाजपा विधायक  
10. अविनाश महातेकर- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता 
11. बाला भागड़े- पुणे भाजपा के अध्यक्ष और विधायक 
12. डॉ. परिणय रमेश फुके- भंडारा-गोंदिया से विधान परिषद के सदस्य और भाजपा नेता 
13. अतुल मोरेश्वर सवाई- औरंगाबाद पूर्व से भाजपा विधायक

वही भाजपा के 6 नेताओं को कैबिनेट और 4 को राज्यमंत्री बनाया गया और शिवसेना के कोटे से 2 को कैबिनेट में जगह दी गई। आरपीआई के कोटे से एक राज्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा ने इस मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से करीब 4 महीने बाद महाराष्ट्र में (अक्टूबर-नवंबर) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को साधने की कोशिश किया है ।

मंत्रिमंडल विस्तार के पहले फडणवीस सरकार से राजकुमार बडोले, प्रकाश मेहता समेत 6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

 रविवार को फडणवीस सरकार पार्ट 2 मंत्रिमंडल विस्तार के पहले फडणवीस सरकार से 6 मंत्रियों ने अपना अपना इस्तीफा दे दिया। इसमें सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले, आवास मंत्री प्रकाश मेहता, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, न्याय राज्यमंत्री प्रवीण पोटे, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले और जनजातीय विकास राज्य मंत्री अंबरीश अत्रम शामिल हैं। यह सभी भाजपा कोटे से मंत्री थे।

 अब तक महाराष्ट्र में थे  38 मंत्री ……..

फडणवीस सरकार में पहला मंत्रिमंडल विस्तार जून 2016 में हुआ था। जिसमे महाराष्ट्र सरकार में 38 मंत्री थे। दूसरे कैबिनेट विस्तार से पहले  विस्तार पर चर्चा के लिए फडणवीस ने शुक्रवार देर रात शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात किया था । बता दे कि इस कैबिनेट का विस्तार (पार्ट -2 )  लंबे समय से अटका हुआ था। महाराष्ट्र प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 122, शिवसेना के पास 63, कांग्रेस के पास 42 और राकांपा के पास 41 सीटें हैं।

/

उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों के साथ किया रामलला के दर्शन, PM मोदी से किया राम मंदिर बनाने की मांग……….

        

Related Articles

Back to top button
Close