Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरी, 4 मरे, 35 से ज्यादा घायल

मुंबई. मुंबई के डोंगरी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 35 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिसमे चार की मौत हो गई । 12 लोगों को मलबे से निकाला गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, बॉम्बे हॉस्पिटल के लापता डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की बॉडी मिल गई। इसके बाद, मुंबई में बारिश से जुड़े हादसों में मरने वालों की तादाद 15 हो गई है। ठाणे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वेदर डिपार्टमेंट ने एक बार फिर गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

डोंगरी में पाकमोडिया स्ट्रीट में आरसी वाला बिल्डिंग गुरुवार को सुबह करीब 8.30 बजे अचानक ढह गई। यह इमारत 100 साल पुरानी थी और बिल्डिंग खतरनाक घोषित की गई थी। आज सुबह इमारत गिरने के बाद इस घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 10 गाडिय़ां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत तथा बचाव कार्य शुरू हो गया है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां बिल्डिंग में 11 परिवार रहते थे। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के मलबे में अभी-भी 30 से 35 लोग दबे हुए हैं। इसे देखते हुए यहां बहुत ही संभल कर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। 

यह इलाका काफी घनी आबादी वाला और सकरा है। इस वजह से बड़ी गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी होती है। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि बिल्डिंग में और उसके पास बने शेड में हादसे के वक्त करीब 100 लोग हो सकते हैं।

mubai @$

स्थानीय लोगों ने बचाव का काम संभाला

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास रहने वालों ने खुद ही बचाव का काम शुरू कर दिया। बड़ी तादाद में लोग मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हैं। मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। आसपास की बिल्डिंग्स पर भी असर हुआ है। उनमें दरारें आ गई हैं।

एक महीने में दूसरा हादसा

26 जुलाई को घाटकोपर में 4 मंजिला इमारत गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। इसमेंं करीब 12 परिवार रहते थे। इसके बेसमेंट में हॉस्पिटल चल रहा था। क्लीनिक पर एक पिलर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।

mumbai-@3

नॉर्थ- सेंट्रल महाराष्ट्रऔर नॉर्थ कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट

वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, नॉर्थ कोंकण और नॉर्थ- सेंट्रल महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा, मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है। डिजास्टर मैनेजमेंट ने इसके मद्देनजर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

बीएमसी के बचाव में उतरे उद्धव ठाकरे

बारिश के बाद विपक्ष ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन की सत्ता पर काबिज शिवसेना पर निशाना साधा। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने बुधवार को बीएमसी की जमकर तारीफ की। उद्धव ने कहा कि, बीएमसी के बेहतर काम के चलते ही इतने जल्दी स्थिति सामान्य हो पाई है।

बता दें कि मंगलवार को शहर में 316 मिमी बारिश हुई थी। इससे जगह-जगह पानी भर गया था।

बारिश के चलते ऑस्ट्रेलियाई मंत्री का मुंबई दौरा रद्द

मुंबई में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया के सीनियर मिनिस्टर ने अपना दौरा रद्द कर दिया। ऑस्ट्रेलिया कॉन्सुलेट जनरल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री स्टीवेन सिओबो को गुरुवार को बंबई शेयर बाजार और बीएसई इंस्टीट्यूट पहुंचना था।

उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच निवेश और शिक्षा क्षेत्र में संबंधों को आगे बढ़ाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button
Close