Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : लालबाग के राजा का BJP अध्यक्ष अमित शाह ने किए दर्शन..

मुंबई, 27 अगस्त : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई दौरे पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पहुंचकर उनके यहां स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन किये और उसके बाद वे लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई दौरे पर आए हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि शाह के इस दौरे के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। शाह के इसी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘हमारे नरेंद्र भाई’ का विमोचन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को ही यशवंत राव प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में करेंगे।

07_09_2016-amitshah7sep16
लालबाग के राजा के दर्शन करते हुए भाजपा अध्यक्ष शाह…

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे तो इस कार्यक्रम में हिन्दुस्थान समाचार के चेयरमैन व सांसद आर.के.सिन्हा, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राव साहेब दानवे , पूर्व सांसद रामनारायण साहू और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शाह के साथ मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, शिक्षामंत्री विनोद तावडे और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आदि थे। 

Related Articles

Back to top button
Close