खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मॉर्निंग वॉक के लिए गए चार लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

मुंबई, 16 सितम्बर : औरंगाबाद में जालना रोड पर कैंब्रिज विद्यालय के पास मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए चार लोगों को एक स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई और इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल से कार चालक फरार हो गया है। 

औरंगाबाद में जालना रोड पर स्थित कैंब्रिज विद्यालय के पास लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी बीच एक स्कॉर्पियो कार (एमएच 27 एसी 5282) तेज रफ्तार से आई और चार लोगों को टक्कर मारते हुए चली गई। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। इस दुर्घटना में भागीनाथ गवली (56), नारायण वाघमारे (65), दगडू ढवले (65) और अनिल सोनवणे (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक है। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है और मृतकों का पंचनामा करके उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को खोजबीन में जानकारी मिली है कि वह कार अमरावती की है, पुलिस तथाकथित आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Close