Home Sliderखबरेदेश

गरीब लोगों को मुफ्त में अनाज बांटे केंद्र सरकार: वृंदा करात

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात ने देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान से गरीब लोगों को मुफ्त में अनाज बांटने की मांग की है।

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने केंद्रीय मंत्री पासवान को पत्र लिखकर मांग की है कि सात अप्रैल तक सरकार के गोदाम में पांच करोड़ 52 लाख टन अनाज था जो बफर स्टॉक से अधिक है। अब ये अनाज सड़ने लगे हैं। रबी की फसल की कटाई के बाद गोदामों में अनाज रखने की जगह नहीं रह जाएगी। इसलिए सरकार का दायित्व बनता है कि वह जनता को अनाज उपलब्ध कराए।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि वह संकट की इस घड़ी में गरीबों के बीच इस अनाज को मुफ्त वितरित कराए क्योंकि ये लोग अनाज खरीदने की हालत में नहीं है और भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close