Home Sliderदेशनई दिल्ली

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इंडिया गेट पर पक रही हैं 800 kg खिचड़ी………

नई दिल्ली.  वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल के दौरान इंडिया गेट पर खिचड़ी पकाने का मेगा इवेंट शुरू हुआ। इसमें करीब 50 शेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 800 किलोग्राम खिचड़ी बना रहे हैं। गुरु पर्व के मौके पर इसे गरीब बच्चों में बांटा जाएगा। शनिवार को फूड प्रॉसेसिंग मिनिस्टर हरसिमरत कौर बादल, बाबा रामदेव, बीजेपी सांसद साध्वी निरंजना ज्योति और पद्मश्री सेफ संजीव कपूर ने खिचड़ी में तड़का लगाया। 

 हरसिमरत कौर ने ट्वीट कर बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर 800 KG खिचड़ी पकाई जा रही है। इसके लिए 7 फीट चौड़ी और 1000 लीटर कैपिसिटी वाली कढ़ाई का इस्तेमाल हुआ। खिचड़ी इंसुलेटेड कढ़ाई स्टीम में पकाई जा रही है, क्योंकि इंडिया गेट पर आग में खाना नहीं बना सकते हैं। इसके लिए दाल, चावल, बाजरा, रागी मूंग और छिलके वाली दाल का इंतजाम किया गया है।

खिचड़ी को मशहूर करने के लिए इवेंट

यह मेगा इवेंट भारतीय खिचड़ी को इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर करने की कोशिश है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें आई थीं कि इस दौरान खिचड़ी को नेशनल फूड डिक्लेयर किया जाएगा। इसके बाद फूड प्रॉसेसिंग मिनिस्टर को सफाई देनी पड़ी। हरसिमरत कौर ने ट्वीट किया, ”नेशनल फूड पर खूब खिचड़ी पकी, यह सब वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने की कोशिश है।”

पौष्टिक चीजो से भरपूर हैं ये खिचड़ी 

इस खिचड़ी को बनाने के लिए सभी प्रकार के पोष्टिक चीजो का इस्तेमाल किया जा रहा हैं . इसमें 500 किलो चावल , 300 किलो दाल , 100 किलो घी के साथ गाजर , खली , छिलको वाली दाल , लहसुन , मिर्ची जैसे हर उस चीज का इस्तेमाल किया जा रहा जिससे यह खिचड़ी पौष्टिक बन सके . साथ ही 50 सेफ इस पर नजर बनाये हुए हैं , जिसके मुखिया हैं मशहूर सेफ संजीव कपूर . 

 

Related Articles

Back to top button
Close