Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

धोनी विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर : सौरव गांगुली

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार दिया है।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। धोनी ने गांगुली की कप्तानी में ही अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। धोनी भारत के लिए अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी खिताब जीतने वाले पहले कप्तान हैं।

भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत के दौरान गांगुली ने धोनी की करते हुए कहा,”मुझे खुशी है कि भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी मिला क्योंकि वह अविश्वसनीय है। वह दुनिया के महान फिनिशरों में से एक हैं।”

उन्होंने कहा,”धोनी विश्व क्रिकेट में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। केवल एक फिनिशर ही नहीं, मुझे लगता है कि हर कोई उस तरीके के बारे में बात करता है जिस तरह से वह नीचले क्रम में करता है। जब मैं कप्तान था तो उन्होंने नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन बनाए थे। मैं हमेशा मानता हूं कि उन्हें उपरीक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि वह बेहद खतरनाक है।”

भारत के महान कप्तानों में से एक धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। धोनी की ही कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला। धोनी ने भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close