खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

अंधविश्वास की बलि चढ़ी 11 साल की बेटी , मां, मौसी और पिता गिरफ्तार

वसई (आर एन सिंह) विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्थित शरीर पर देवी आने का दावा करते हुए एक महिला ने 11वर्षीय बेटी का मंत्रोच्चार करते हुए अघोरी उपचार करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| अन्धविश्वास और अघोरी उपचार के बाद बेटी की मौत हो गयी| 11 वर्षीय बेटी की मौत के उसके शव को कई घंटों तक घर में इसलिए रखा गया की वह जिंदा होगी| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पुलिस उक्त मामले मां, मौसी और पिता तीनों को गिरफ्तार कर लिया है| 
प्राप्त जानकारी के अनुसार विरार पूर्व के मनवेलपाडा स्थित जीवनदानी प्रसन्न बिल्डिंग के ४थे महले पर अंबाजी भेकरे पत्नी मीनाक्षी भेकरे और दो बच्चों के साथ रहते थे| मृतक सानिया (११) वर्ष की थी| वह ६ठीं कक्षा की छात्रा थी| उसका बड़ा भाई १५ वर्ष का है| मीनाक्षी के शरीर पर उसकी मां (देवी) आयी थी| सानिया का पेट साफ नहीं होने के कारण वह अक्सर बीमार रहती थी| विरार पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जनार्दन परबकर ने बताया कि शनिवार की रात्री मीनाक्षी के शरीर पर उसकी मां (देवी) आयी और बेटी सानिया का उपचार करना शुरू किया|
सानिया के उपचार को देखने के लिए उसकी मौसी भी आयी हुई थी| रात्री ढ़ाई बजे के आसपास सानिया जमीन पर लेटी हुई थी| उसके शरीर पर हल्दी और मिर्ची छोड़ा गया और मंत्रोपचार शुरू किया गया इस बीच मां सानिया की छाती पर बैठी हुई थी और उसके व गुप्तांग में हाथ डाली हुई थी| इसी समय मौसी माधुरी शिंदे उसकी पैर पकड़ी हुई थी| उक्त अघोरी उपचार के दरम्यान सानिया की मौत हो गयी| पिता अंबाजी पास ही बैठे तमाशा देखता रहा| सानिया की मौत के बाद दोपहर २.०० बजे के आसपास तक उसकी शव को घर में ही रखा गया| क्योंकि मां ने कहा की देव आएंगे बेटी को जीवित करेंगे| दोपहर  शव को विरार पश्चिम के संजीवनी अस्पताल में लाया गया| विरार पुलिस ने आकस्मिक मौत मामला दर्ज किया| इसके बाद रायगड मूल गांव में सानिया का अंतिम संस्कार किया गया|
=
सानिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस  मंगलवार प्राप्त हुई| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत प्राकृतिक नहीं अपितु अप्राकृतिक रूप से होने की पुष्टी की गयी| सानिया मौत की छानबीन को लेकर पुलिस उसकी मां,मौसी और पिता तीनों से पूछताछ की गयी| पुलिस मीनाक्षी भेकरे, मौसी शिंदे और घटनास्थल उपस्थित पिता अंबाजी भेकरे को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया| पुलिस ने बुधवार को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां तीनों को जेल भेज दिया गया| उपविभागीय पुलिस  उपअधीक्षक जयंत बजबले ने कहा कि अघोरी पद्धती के उपचार से सानिया की मौत हुई है| उसके मृत शरीर पर हल्दी व अन्य सामाग्री पाया गया था| उन्होंने कहा की अंधश्रद्धा निर्मूलन क़ायदानुसार अपराध को दर्ज किया करते हुए उक्त मामले में अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जायेगा|  

Related Articles

Back to top button
Close