उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अखिलेश के बयान पर साध्वी निरंजन बोलीं , भगवा तो हर व्यक्ति के खून में

लखनऊ, 26 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भगवा रंग को लेकर की गई टिप्पणी पर केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर अपनी सरकार में प्रदेश में जमकर लूट करने का भी आरोप लगाया है।

साध्वी ने कहा कि अखिलेश को भगवाकरण दिख रहा है तो मैं क्या कर सकती हूं। भगवाकरण जनता हो रही है, भगवा है तो है। उन्होंने कहा कि भगवा तो हर व्यक्ति के खून में है, खून भी तो लाल है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी की सत्ता चली गई तो अब क्या मतलब है, खूब लूटा है प्रदेश को। मैं तो इतना ही कह सकती हूं कि पन्ने खुलना शुरू हो गए हैं, अब कौन-कौन उसमें जाएगा ये देखते हैं।

दहशत फ़ैलाने के लिए पाकिस्तानी हैकरो ने की IIT बीएचयू की वेबसाइट हैक

इससे पहले मंगलवार को जब एक पत्रकार ने अखिलेश से शिवपाल के बयान का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर सवाल किया, तो वह पत्रकार की भगवा रंग की कमीज देखकर भड़क गये। उन्होंने कहा कि आप भगवा रंग पहनकर राजनीति कर रहे हो। आप जैसे लोगों ने ही देश को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा था कि आजकल भगवा अंगौछा की पहुंच थानों पर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि लेकिन इससे बड़ी तकलीफ देने वाली बात यह है ये कुछ लोग गले में जो रंग पहनकर घूम रहे हैं उन्हें थानों में जाकर तोड़ फोड़ करने की परमिशन किसने दी। उन्होंने कहा कि आजकल भगवा रूमाल रख लेना ही कानून के लिए काफी है। उन्होंने कहा भाजपा के अन्याय पर जवाब देंगे।

Related Articles

Back to top button
Close