उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धाजंलि कहा मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ, 22 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रंद्धाजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से ही अगला चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो कन्नौज से चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी को ही लेना है। 

उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने संघर्षों के रास्ता चुना था, डॉक्टर लोहिया के साथ उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाया। जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया कहा जाता था। उनके विचारों को बड़ी संख्या में लोग सुनने आते थे। आज हम लोग उनके रास्ते पर चलकर गौरव महसूस करते हैं। किसान को अगर खुशहाली के रास्ते पर ले जाना है तो वो समाजवाद के रास्ते पर चलना होगा। लोहिया जी के आंदोलन को हम लोगों आगे बढ़ने की जरूरत है। 

इस दौरान अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। कहा कि कानून व्यवस्था को सरकार नहीं सुधार पा रही है। लूट और डकैती हो रही है लखनऊ जैसे शहर में चंबल की तरह वारदाते हो रही है। यह सरकार हर जगह फेल हो गई है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। सरकार दबाव बना रही है कोई मुंह न खोल सके।। 

सपा मुखिया ने कहा कि सरकार के लोग अपने मुकदमे वापस ले रहे हैं। हर बात की जांच हो रही है। आजम खां को बदनाम करने के लिए साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर नौजवानों को रोजगार देना है तो एक्सप्रेस वे बनाओ। सीमाओं पर खतरा है इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं। गोरखपुर मेडिकल कालेज को कितना बजट दिया मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए। पार्क की फीस 10 रुपए लगा दी है । अगर सरकार चलती रही तो पैदल चलने वालों पर भी टैक्स लग जाएगा। इससे पहले अखिलेश ने चाचा शिवपाल को उनके जन्मदिन की बधाई दी। 

Related Articles

Back to top button
Close