Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अगर ऐसा हुआ तो 90 रुपए लीटर तक पहुंच सकता है पेट्रोल का दाम

नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने शनिवार को सीरियाई रासायनिक हमलों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। इस हमले के बाद रूस और अमेरिका में तनातनी और बढ़ गई है।

सीरिया की हालत और खराब होने से मध्‍य-पूर्व के देशों में उथल-पुथल बढ़ गई है। इसके अलावा ईरान पर अमेरिका और यूरोपीय यूनियन द्वारा फिर से प्रतिबंध लगाने की आशंका है। इसका असर क्रूड की कीमतों में इजाफा के रूप में सामने आ सकता है।

देश में कैश किल्लत, सरकार ने कहा दो दिन में सामान्य हो जाएंगे हालात

दुनिया की सबसे बड़ी फाइनेंशियल और रिसर्च कंपनियों में से एक जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है और यह 80 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर पहुंच सकता है। ऐसा होने पर भारत में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए तक जा सकती हैं और डीजल की कीमतें भी काफी बढ़ सकती हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी। पेट्रोल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। आम जनता पेट्रोल के बढ़ते दामों से पहले ही परेशान है।

Related Articles

Back to top button
Close