Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अटल जी के निधन पर इमरान खान ने जताया दुःख , बोले ….

नई दिल्ली (17 अगस्त): भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर से हिंदुस्तान ही नहीं दुनियाभर में शोक की लहर फैल  गई है। दुनियाभर के बड़े नेता और उनके प्रशंसक अटलजी के निधन पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें अपने-अपने तरीके श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल होंगे दुनियाभर के ये राजनेता

इसी कड़ी में पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुःख जताया है। इमरान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी उपमहाद्वीप के एक लंबे राजनीतिक व्यक्तित्व थे। भारत-पाक संबंधों के सुधार लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रुप में श्री वाजपेयी ने भारत-पाक संबंधों में सुधार की जिम्मेदारी ली।

Related Articles

Back to top button
Close