Home Sliderदेशनई दिल्ली

अधिकारी 2022 तक नया भारत बनाने के लिए टीम भावना से काम करें: PM मोदी

नई दिल्ली, 31 अगस्त : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार में सेवारत 80 से अधिक अतिरिक्त सचिवों और संयुक्त सचिवों के एक समूह के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को टीम भावना से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने अधिकारियों को 2022 तक नया भारत बनाने के लिए स्पष्ट उद्देश्यों के साथ काम करने की सलाह दी। 

प्रधानमंत्री ने इस बैठक में अधिकारियों से शासन की प्रक्रिया में सुधार के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीम भावना को विकसित करने के लिए एक मानवीय स्पर्श आवश्यक है, जो बेहतर सामूहिक परिणाम प्रदान कर सकता है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात में अधिकारियों ने प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, ई-शासन, कर प्रशासन और जीएसटी, व्यवसाय करने में आसानी, शिकायत निवारण, और बाल अधिकार जैसे नवाचार और टीमवर्क जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। भारत के पक्ष में मौजूदा सकारात्मक वैश्विक वातावरण का जिक्र करते हुए प्रधान मंत्री ने अधिकारियों से 2022 तक एक नया भारत बनाने के लिए स्पष्ट उद्देश्यों के साथ काम करने को कहा। अतिरिक्त सचिवों और संयुक्त सचिवों के समूह के साथ प्रधानमंत्री की यह चौथी बैठक थी।

Related Articles

Back to top button
Close