खबरेछत्तीसगढ़राज्य

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण.

रायपुर 19 जनवरी=  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि समाज में जो सबसे गरीब हैं वे लोग ही सरकार के सबसे करीब है। सरकार का पूरा ध्यान इन गरीबों को ऊपर उठाकर समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भी संविधान में गरीबों को उत्थान को सरकारों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज संभागीय मुख्यालय दुर्ग मेें जिला कलेक्टोरेट परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने की। समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ बौद्ध महापंचायत एवं बोधिसत्व महिला मण्डल द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ. रमन सिंह ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने नियम-नीति और संविधान निर्माण के साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतिया, अस्पृश्यता, छूआछूत, सामाजिक भेदभाव को भूलाकर आपसी भाई-चारा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक सौहार्द्र के साथ रहने की प्रेरणा दिया है। उन्होंने अपने पूरा जीवनकाल समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के साथ ही स्वाभिमान से जीने का मार्ग प्रशस्त किया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर करोड़ों लोगों के आशा और विश्वास के प्रतीक है। भेदभाव रहित समाज निर्माण का रास्ता उन्होंने दिखाया है।

Related Articles

Back to top button
Close