खबरे

अब असम के लिए सीरीज बनाएंगी देसी गर्ल प्रियंका

मुंबई, 06 मई (हि.स.)। असम में चुनाव जीतने के बाद राज्य की सत्ता संभालने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को राज्य का पर्यटन मंत्रालय का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था। राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से प्रियंका की मुलाकात के दौरान कई योजनाओं पर विचार हुआ था।

खबर मिली है कि इन योजनाओं के तहत प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी असम को लेकर एक सीरीज बनाने जा रही है, जिसमें राज्य के चौमुखी विकास पर फोकस होगा। खुद प्रियंका निजी तौर पर इस सीरीज में दिलचस्पी ले रही हैं और संकेत मिले हैं कि इस सीरीज में वे सूत्रधार के तौर पर काम करेंगी। साथ ही प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी की ओर से खबर है कि वे असमी भाषा में फिल्म शुरू करने जा रही है, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।

निर्देशकों के लिए कंगना ने किया दरवाज़ा बंद , साथ नहीं करेंगी काम !

कहा जा रहा है कि इसे लेकर दो कहानियों पर काम चल रहा है। कहानी तैयार होने के बाद फिल्म के निर्देशक और कलाकारों की टीम बनाई जाएगी। बॉलीवुड में सफलता की लंबी पारी खेलने के बाद प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी अमेरिकन सीरिज ‘क्वांटिको 2’ पूरी हुई है और उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ जून में भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हाल ही में मुंबई लौटीं प्रियंका के बॉलीवुड करियर के भी आगे बढ़ने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली (जिनके साथ उन्होंने बाजीराव मस्तानी में काम किया) सहित कई निर्देशकों के साथ उनकी मुलाकातें हुई हैं। एक खबर ये भी है कि पिंक बनाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी को प्रियंका की कंपनी में उनके साथ फिल्म बनाने के लिए अनुबंधित किया जा चुका है। इस बारे में कंपनी जल्दी ही अधिकारिक रूप से घोषणा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close