खबरेराज्य

अब तक करीब सौ करोड़ कैश बांटे जाने का अनुमान: आयकर विभाग

चेन्नई, 08 अप्रैल= चेन्नई में बीते दिन शुक्रवार को सुबह छह बजे से शुरू हुए आयकर विभाग के छापे आज शनिवार को समाप्त हो गए हैं। ऐसे में आयकर विभाग की यह कार्यवाही करीब 22 घंटे तक चली।

इस दौरान, आयकर अधिकारियों ने कई सबूत इकट्ठा किए कि आरके नगर उपचुनाव के लिए मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं। इस छापेमारी में विभाग ने 4.5 करोड़ रुपये नकद बरामद भी किए। इसके आलावा जो दास्तावेज बरामद किए गए उसमें आरके नगर उपचुनाव में लोगों को पैसे देने का विवरण मिला है। इन विवरणों को देकते हुए यह अंदाज़ा लग सकता है की करीब 100 करोड़ तक पैसे अब तक बांटे जा चुके हैं।

आयकर अधिकारियों ने अपनी तरफ से एक रिपोर्ट बना के चुनाव आयोग को भेज रहे हैं। वैसे भी शुक्रवार को जैसे-जैसे छापेमारी की जा रही थी, चेन्नई में स्थित चुनाव अधिकारियों के सम्पर्क में भी रहे थे। आयकर अधिकारी आज शाम तक पूरी रिपोर्ट दिल्ली मुख्य चुनाव आयोग को भी पहुँचाएंगे।

इस बीच मंत्री विजय भास्कर ने शनिवार सुबह कहा कि उनके घर से कोई पैसा नहीं निकला और जो दो लोगों से नकद मिले हैं उनका उनसे कोई संबंध नहीं है। वो बेक़सूर हैं। दूसरी तरफ, विपक्ष के नेता एम.के. स्टालिन ने कहा कि इस छापेमारी के बाद मिले सबूत का आधार पर मंत्री को पद से हटा देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Close