खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

अब बैंक ऑफ महाराष्ट्र में उजागर हुआ घोटाला , एफआईआर दर्ज

मुंबई, 24 फरवरी (हि.स.)। देश के बैंकिंग क्षेत्र में आए दिन नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए घोटाले के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसके पहले पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भी घोटाले उजागर हो चुके हैं।

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार उद्योगपति अमित सिंगला ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 9.5 करोड़ कर्ज लिया था। सिंगला आशीर्वाद ग्रुप नामक कंपनी चलाते हैं | उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 9. 5 करोड़ कर्ज लिया पर उसे वापस नहीं किया।

पालघर और विदर्भ के गोंदिया – भंडारा लोकसभा उपचुनाव में CM देवेंद्र फडणवीस का होगा बड़ा इम्तहान, बविआ देगी कड़ी चुनौती, राजनितिक सरगर्मिया हुई तेज

सीबीआई ने इस मामले में सिंगला और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ घोटाला करने का मामला दर्ज किया है। इसके पहले पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी ने बड़ा घोटाला किया और देश छोड़कर भाग गए हैं। इसके अलावा इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बडौदा सहित अन्य बैंको से कोठारी ग्रुप ने करोड़ों रुपए कर्ज लेकर उसे वापस नहीं किया है। सीबीआई ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। अब बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अमित सिंगला व एक अन्य व्यक्ति द्वारा घोटाला करने का मामला उजागर हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close