खबरेबिज़नेस

अब महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी एयर इंडिया की 6 सीटे.

नई दिल्ली, 12 जनवरी=  सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने 18 जनवरी से अपनी हर घरेलू उड़ान के इकॉनोमी क्लास मेें आगे की छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके एवज में महिलाओं से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एयर इंडिया ने यह कदम महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है।

एयर इंडिया की महाप्रबंधक (राजस्व प्रबंधन) मीनाक्षी मलिक ने यह जानकारी दी। उनका कहना है कि अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं को ये आरक्षित सीटें आबंटित की जाएंगी ताकि वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। गौरतलब है कि हाल के समय में उड़ानों मेें महिलाओं के साथ छेडछाड के कुछ मामले प्रकाश में आए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close