Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भंवरी देवी हत्याकांड : 5 साल बाद आरोपी इंद्रा विश्नोई MP में गिरफ्तार

देवास, 03 जून = वर्ष 2011 में राजस्थान की राजनीति में तूफान मचा देने वाले भंवरी देवी हत्याकांड की आरोपी इंद्रा विश्नोई को मध्य प्रदेश के देवास में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नर्मदा तट पर एक घर बनाकर सामान्य महिला की तरह रह रही थी। राजस्थान एटीएस ने शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार किया।

cbi-

बताया जाता है कि वह भंवरी देवी की हत्या के बाद इंद्रा विश्नोई वह फरार हो गई और देवास में नर्मदा किनारे एक घर बनाकर विगत छह वर्षों से रह रही थी। उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित था। राजस्थान एटीएस ने छह साल बाद मुखबिर की सूचना पर उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर राजस्थान लेकर गई।

MP : बारातियों से भरा मिनी ट्रक खाई में गिरा, सात की मौत !

उल्लेखनीय है कि इंद्रा विश्नोई ने पूर्व विधायक मलखान सिंह और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के साथ मिलकर भंवरी देवी की हत्या की साजिश रची थी। भंवरी के मलखान और महिपाल मदेरणा के साथ संबंध होने की बात भी सामने आई थी। 2011 में भंवरी देवी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इंद्रा को आरोपी बनाया गया था। उसके फरार होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। छह साल बाद एटीएस को सफलता हासिल हुई।

Related Articles

Back to top button
Close