उत्तर प्रदेशखबरेदेशनई दिल्ली

अभी और उत्तर भारत में लुढ़केगा तापमान, चलेंगी ठंडी हवाएं.

नई दिल्ली, 09 जनवरी= अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में शुष्क एवं ठंडी हवाएं बहेंगी जिसके चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

आगे पढ़े : 9 मार्च से शुरू होगी CBSE की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के चलते एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तरी पाकिस्तान और पड़ोस में बना है जिससे शुष्क उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं मध्य और निम्न स्तर पर उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक चलेंगी।

इसके चलते 10 से 13 के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। यह ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जनवरी तक इन हवाओं के चलते ठंडक बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Close