Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

अमित शाह बने पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर -2017

मुंबई, 01 दिसंबर : याहू ने भारत के लिए 2017 का ईयर इन रिव्यू (वाईआईआर) जारी करने की घोषणा की। वाईआईआर साल के टॉप न्यूज़मेकरों और घटनाओं की झलक है, जिनमें भारत के इंटरनेट यूज़रों की काफी दिलचस्पी देखी गई और जो 2017 में ट्रेंड करती रहीं। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को जहां पर्सनैलिटी ऑफ ईयर 2017 घोषित किया गया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे ज्यादा सर्च किए गए नामों में हैं। 

वर्ष 2017 में भारत के इंटरनेट यूजरों की सबसे अधिक दिलचस्पी राजनीति, क्रिकेट और मनोरंजन में देखी गई। साथ ही विभिन्न विवादों पर भी उनका ध्यान रहा। शाह को पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर (2017) घोषित किया गया। वर्ष 2017 में याहू की सबसे अधिक सर्च की गई हस्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनकी सरकार द्वारा किए गए सुधार के बड़े प्रयासों के चलते वे सुर्खियों में रहे हैं। हनीप्रीत इन्सां की विवादित जिन्दगी और जनता में कपिल शर्मा की गिरती छवि ने दोनों को पीछे कर दिया। वर्ष 2017 में याहू की 10 सबसे अधिक सर्च की गई शख़्सियतों में विराट कोहली और डोनल्ड ट्रम्प के नाम हैं। याहू की सबसे अधिक सर्च की गई महिला शख़्सियतों में सनी लियोनी का दबदबा कायम है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाईआईआर पॉलिटकल न्यूज़मेकर्स लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अरुण जेटली जैसे कद्दावर नेताओं के बगल में अपनी जगह बना ली। भारत की रक्षामंत्री बनाए जाने के साथ निर्मला सीतारमण ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली। वर्ष 2017 के पॉलिटकल न्यूज़मेकर्स में अन्य गणमान्य नामों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, राहुल गांधी, अमित शाह और सुषमा स्वराज हैं। याहू के सबसे अधिक सर्च किए गए राजनेताओं (2017) में मोदी, अरविंद केजरीवाल और शशिकला के नाम हैं, पर एक विदेशी नाम बार-बार सामने आया और यह नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का है जो देश के राजनेताओं की इस सूची के साथ लगातार बना रहा है। 

वर्ष 2017 में सबसे अधिक सर्च किए गए न्यूज़ी टर्म्स में पहला स्थान आधार का है। इसके ठीक पीछे जीएसटी का है। याहू इंडिया के भारत के सबसे अधिक सर्च किए गए खिलाड़ियों में विराट कोहली ने चोटी का स्थान हासिल कर लिया। उनके साथ भारतीय महिला क्रिकेट की हस्तियां मिताली राज और हरमन प्रीत कौर ने भी स्थान बनाए। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close