Home Sliderखबरेविदेश

अमेरिका में डेढ़ सौ साल बाद पहली बार ‘ब्ल्यू ब्लड’ पूर्ण चंद्र ग्रहण

लॉस एंजेल्स, 31 जनवरी: अमेरिका के पष्चिमी तट पर सन 1866 के बाद पहली बार बुधवार (31 जनवरी) को तड़के तीन बजकर 48 मिनट से सुबह छह बज कर सात मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसे सुपर ‘ब्ल्यू ब्लड मून’ भी कहा जा रहा है।

विदित हो कि इसे अलास्का, हवाई द्वीप समूह और उत्तरी अमेरिका के विभिन्न हिस्सों जैसे कैलिफ़ोर्निया, सिएटल तथा कनाडा के वैंकूवर में अच्छी तरह से देखा जा सकेगा। नासा ने बच्चों के लिए चंद्र ग्रहण को समझाने की विशेष व्यवस्था की है। 

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में एक और भारतीय अमेरिकी उतरे

अमेरिका की एक प्रमुख ग्रिफ़िथ वेधशाला ने अपने विशाल प्रांगण में चंद्र ग्रहण देखने के लिए बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे से निशुल्क चंद्र ग्रहण देखने की व्यवस्था की है। सौर मंडल के चहेतों के लिए पूर्ण चंद्र ग्रहण देखना एक विलक्षण घटना होगी। कैलिफ़ोर्निया के अलावा अमेरिका के विभिन्न भागों में चंद्र ग्रहण देर रात दो बज कर 51 मिनट से सुबह आठ बज कर 8 मिनट तक दिखाई देगा। नासा सौर वैज्ञानिक़ों ने इसे ‘’सुपरमून’’ की संज्ञा दी है।  (हिस)।

Related Articles

Back to top button
Close